logo

प्रेमिका ने प्रेमी के घर के सामने किया आत्मदाह, बॉयफ्रेंड हिरासत में

प्रेमिका ने प्रेमी के घर के सामने किया आत्मदाह, बॉयफ्रेंड हिरासत में

द फॉलोअप डेस्कः
जमशेदपुर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक प्रेमिका ने प्रेमी के घर के सामने आत्मदाह कर लिया। युवती को इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन युवती की मौत हो गई। मृतिका की पहचान पूजा कालिंदी के रूप में की गई है। पूजा के आक्रोशित परिजनों ने एमजीएम अस्पताल में ही प्रेमी की जमकर धुलाई कर दी। घटना की जानकारी मिलती ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि प्रेमी-प्रेमिका में किसी बात को लेकर अनबन हुई थी, जिसके चलते प्रेमी अपनी प्रेमिका से बात नहीं कर रहा था। बात नहीं करने के वजह से पूजा कालिंदी अपने प्रेमी के घर आयी थी, लेकिन वहीं भी बात नहीं बनी और गुस्से में आकर आत्मदाह कर लिया।